Entertainment

राँची में ‘वेब्स ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म’ हेतु निर्मित हिन्दी वेब सीरीज़ ‘इंसानियत के दुश्मन’ की शूटिंग सम्पन्न

राँची में ‘वेब्स ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म’ हेतु निर्मित हिन्दी वेब सीरीज़ ‘इंसानियत के दुश्मन’ की शूटिंग सम्पन्न
28 अगस्त 2026 को सुधा सिने मूवीज़ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पार्क प्राइम होटल, राँची में वेब सीरीज़ ‘इंसानियत के दुश्मन’ ( वेब्स ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म , दिल्ली दूरदर्शन) का मुहूर्त सह पाँच दिवसीय शूटिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस समारोह के मुख्य अतिथि माननीय रक्षा राज्यमंत्री श्री संजय सेठ शामिल हुए। वेब सीरीज़ की निर्मात्री शबनम राज, लेखक एवं निर्देशक प्रभात राज हैं। इस वेब सीरीज़ के डीओपी- संदीप गुप्ता, सह निर्देशक- संतोष सावन, मेकअप मैन – राजन कुमार, लाईट इक्विपमेंट सप्लायर- धर्मेंद्र ठाकुर, ड्रेस मैन- विकास कुमार, प्रोडक्शन सहायक – एस एम मेहदी ने बड़े सिद्दत से कार्य किया।
‘इंसानियत के दुश्मन समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, अपराध और गिरते नैतिक मूल्यों पर प्रहार करती है। यह कहानी एक सेवानिवृत्त मेजर रूद्र प्रताप सिंह की है। जिसने बार्डर पर देश के रक्षा के लिए 35 वर्ष तैनात रहे और अपने गृहनगर आने के बाद समाज में बहुत तरह के कठिनाइयों से गुज़रने को मजबूर हो जाते है। यह कहानी उन लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने स्वार्थ के लिए मानवता को दांव पर लगा देते हैं। इस वेब सीरीज़ में दिखाया गया है कि कैसे कुछ रसूखदार लोग आम जनता का शोषण करते हैं और अंततः क़ानून और इंसाफ की जीत कैसे होती है।
इस वेब सीरीज़ में राहुल सिंह, देवेश खान, वर्षा ऋतु, ऋषभ कुमार, उत्कर्ष बाजपेयी, श्रीदीपा, उमा बड़ाईक, करूणा सिंह, गुरशरण सिंह, राहुल खन्ना, नवीन मोहंती, संजय शर्मा, लोकृति, राज़ अली, राम बाबू, मोऊख, अरुण हाजरा, सुभाष सिंहा आदि ने अभिनय किया। इसके अलावा संभावित कलाकारों में शाहबाज खान, रजा मुराद, कुणाल सिंह, अली खान का नाम सुमार है। अगले शिड्यूल में कई नामचीन कलाकारों का अभिनय देखने का मौक़ा मिलेगा।

Related Articles

Back to top button