Entertainment

पारिवारिक कॉमेडी फिल्म “हे भगवान बचा ले” अब है रिलीज को तैयार

पारिवारिक कॉमेडी फिल्म “हे भगवान बचा ले” अब है रिलीज को तैयार

एवरी बॉडी प्रोडक्शन के तहत बनी पारिवारिक कॉमेडी फिल्म “हे भगवान बचा ले” शूटिंग, एडिटिंग, BGM और VFX होने के बाद अब सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

हमेशा एक दूसरे से लड़ते झगड़ते रहने वाले परिवार के लोगों को जब भगवान मिलते हैं और वो उनकी कोई एक इच्छा पूछते हैं तो क्यों करोड़ो के हीरे छोड़ कर लड़ते रहने वाले परिवार के लोग परिवार के लोगों को ही भगवान से मांग लेते हैं ? और कहते हैं कि हमारे असली हीरे तो यही हैं। ये कहानी है फ़िल्म “हे भगवान बचा ले” की।

इस पारिवारिक कॉमेडी फिल्म “है भगवान बचा ले” की शूटिंग अभी हाल ही में मुम्बई के विभिन्न स्थानों पर सम्पन्न हुई थी।

सुदेश बेरी, अनिल धवन, सोनिका गिल, क्षितिज पंवार, शालिनी ठाकुर, जनार्दन झा, मीनाक्षी, वंदना भंभोरिया, कुंदन कुमार, प्रमोद सैनी और शिव कुमार शर्मा जैसे सितारों से सजी ये फ़िल्म अब बहुत जल्दी सिनेमा घरों में प्रदर्शित की जाने वाली है।

फ़िल्म के डायरेक्टर हैं मनोज सिंह और इसे प्रोड्यूज़ किया है रवि खन्ना जी ने। फ़िल्म की को प्रोड्यूसर है रष्मिता दास एवं एक्ज़यूटिव प्रोड्यूसर हैं अख्तर खान। पटकथा एवं संवाद तपन भट्ट ने लिखे हैं। इस फ़िल्म के DOP धर्मेंद्र बिस्वास हैं और एडिटर नितेश टाँक हैं।

Related Articles

Back to top button