Entertainment

वेब सीरीज़ ‘इंसानियत के दुश्मन’ के द्वितीय शेड्यूल की शूटिंग रांची में शीघ्र शुरू

*वेब सीरीज़ ‘इंसानियत के दुश्मन’ के द्वितीय शेड्यूल की शूटिंग रांची में शीघ्र शुरू*
वेब्स ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म (दिल्ली दूरदर्शन) के लिए निर्माणाधीन वेब सीरीज़ ‘इंसानियत के दुश्मन’ के द्वितीय शेड्यूल की शूटिंग रांची में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में शुरू होगी। आपको ज्ञात हो कि इस वेब सीरीज़ की 10 दिवसीय शूटिंग रांची के विभिन्न लोकेशनों पर शुरू हुई। इस वेब सीरीज़ में रांची के अलावा मुम्बई, कोलकाता, पटना, लखनऊ, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग के कलाकार शामिल हैं। इस वेब सीरीज़ ‘इंसानियत के दुश्मन’ (26 एपिसोड) को जल्द ही दिल्ली दूरदर्शन के प्रसिद्ध ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘वेब्स ओटीटी’ (WAVES OTT) पर प्रसारित किया जाएगा। यह वेबसीरीज़ सस्पेंस, ड्रामा और सामाजिक संदेश से भरपूर है। यह वेबसीरीज़ कुल 26 एपिसोडों का है। इसके प्रति एपिसोड की अवधि 45 मिनट हैं। इस वेबसीरीज़ में छ: गाने रखे गए है।
सुधा सिने मूवीज़ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित इस वेब सीरीज़ के निर्माता निर्मात्री शबनम राज हैं। इससे पूर्व शबनम राज ने कई वृतचित्र का निर्माण किया है जिसका प्रसारण दूरदर्शन पर किया जा चुका है। झारखंड एवं रांची का प्रथम हिन्दी धारावाहिक- ‘ये बेरंग सपने’ (2001), ‘कहानी किस्मत की’ (2009) टेली फ़िल्म – ‘आकांक्षा’ (1998) फ़िल्म का निर्माण का निर्माण किया है। जिसका प्रसारण दूरदर्शन पर किया जा चुका है।
‘इंसानियत के दुश्मन’ समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, अपराध और गिरते नैतिक मूल्यों पर प्रहार करती है। इस वेब सीरीज़ में दिखाया गया है कि कैसे कुछ रसूखदार लोग आम जनता का शोषण करते हैं और अंततः क़ानून और इंसाफ की जीत कैसे होती है।
इस वेब सीरीज़ की कहानी, पटकथा संवाद, गीत एवं निर्देशक प्रभात राज की हैं। इसके डीओपी- संदीप गुप्ता, सह-निर्देशक संतोष सावन, मेकअप मैन- मोहन कुमार एवं मधु, फाईट डायरेक्टर विमल नाग, प्रोडक्शन कंट्रोलर- एम एस मेहदी, अविनाश पासवान एवं कोरियोग्राफ़र के रूप में श्रवण ठाकुर (मुंबई) को अनुबंधित किया गया है। संगीतकार के रूप में अपूर्वा चटर्जी (मुम्बई) एवं इस सीरीज़ के पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य मुंबई में संपन्न किया जाएगा।
वेबसीरीज़ में मुख्य भूमिकाओं में बॉलीवुड अभिनेता दीपक पराशर ( हिंदी फ़िल्म ‘निकाह’ फेम) रीना सहाय, देवेश खान, राहुल सिंह, वर्षा ऋतु, श्रीदीपा , प्रभात राज, मधु सिंह, नवीन मोहंती, ऋषभ कुमार, मुरारी लाल गुप्ता, उत्कर्ष बाजपेयी, जनार्दन झा, गुरशरण सिंह, उमा बड़ाईक, राहुल खन्ना, रामबाबू, करूणा सिंह, संजय शर्मा, लोकृति गुप्ता, अरूण हाजरा, एम. एस. मेहदी, राज अली नज़र आने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button