Entertainment

‘नोटिस’ में आम आदमी की इंसाफ की लड़ाई, अरुण गोविल के साथ सुनील सिंह कुशवाहा ने छोड़ी अभिनय की छाप

 

*‘नोटिस’ में आम आदमी की इंसाफ की लड़ाई, अरुण गोविल के साथ सुनील सिंह कुशवाहा ने छोड़ी अभिनय की छाप*

आगामी 6 नवंबर से वेव्स ओटीटी पर फिल्म ‘नोटिस’ प्रदर्शित हो रही है। फिल्म, भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष की भावनात्मक कहानी को बहुत ही दिलचस्प तरीके से फिल्माया गया है। इस फिल्म में गोपालगंज ( बिहार ) के सुनील सिंह कुशवाहा का अहम किरदार है।

भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ एक साधारण परिवार की न्याय पाने की जद्दोजहद को पर्दे पर उतारने वाली फिल्म ‘नोटिस’ 6 नवंबर 2026 से वेव्स ओटीटी पर निःशुल्क प्रदर्शित होगी। जिसे घर बैठे मोबाइल पर देखा जा सकता है।एपीएस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म आम आदमी के संघर्ष, साहस और इंसाफ की उम्मीद को भावनात्मक अंदाज में प्रस्तुत करती है।

फिल्म में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, पंकज झा और आदित्य रघुवंशी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इनके साथ बिहार के अभिनेता सुनील सिंह कुशवाहा सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे। दिग्गज कलाकारों के बीच सुनील सिंह कुशवाहा ने अपने सहज और गंभीर अभिनय से अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश की है। उनका प्रभावशाली अभिनय कहानी को और मजबूती प्रदान करता है।

फिल्म के निर्माता और कहानीकार आदित्य रघुवंशी हैं, जबकि निर्देशन प्रदीप गुप्ता ने किया है। पटकथा एबी मोहन और अमृत ने संयुक्त रूप से लिखी है। फिल्म में नागिना बोपचे, अभिनव शर्मा, महेंद्र प्रताप सिंह, मेनका राय, त्रिपुरारी यादव और ठाकुर राजवीर सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं।

कसी हुई पटकथा और दमदार संवादों से सजी ‘नोटिस’ मनोरंजन के साथ सामाजिक व्यवस्था पर सवाल उठाती है। फिल्म की कहानी दर्शकों को एक आम आदमी के संघर्ष और न्याय की उम्मीद से जोड़ने का प्रयास करती है।

Related Articles

Back to top button