‘विधना तोहरे देश में’ का हुआ स्पेशल स्क्रीनिंग, जल्द होगी रिलीज

*‘विधना तोहरे देश में’ का हुआ स्पेशल स्क्रीनिंग, जल्द होगी रिलीज*
_मनन तिवारी और तनुश्री की प्रेम कहानी में रिश्तों, परिवार और हालात के बदलते रंगों को खूबसूरती से किया गया है प्रस्तुत_*
प्रभुराज यू एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित आगामी भोजपुरी फिल्म ‘विधना तोहरे देश में’ की स्पेशल स्क्रीनिंग शनिवार, 14 नवंबर 2026 को मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित IMPPA प्रिव्यू थिएटर में आयोजित की गई। फिल्म की स्क्रीनिंग में कलाकारों और फिल्म से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। साफ-सुथरी और पारिवारिक विषयवस्तु पर आधारित यह फिल्म अपनी संवेदनशील प्रेम कहानी, मधुर गीत-संगीत और आकर्षक फिल्मांकन के कारण दर्शकों का ध्यान खींचती है। फिल्म शीघ्र ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म की कहानी एक साधारण परिवार के युवक राम (मनन तिवारी) और कंचन (तनुश्री) के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगते हैं, लेकिन पारिवारिक दबाव और परिस्थितियों के चलते कंचन का विवाह राजा (आशीष खाम्भे) से हो जाता है। इसके बाद राम और कंचन की प्रेम कहानी किस मोड़ पर पहुंचती है और नियति उनके जीवन में क्या नया मोड़ लेकर आती है, यही फिल्म का प्रमुख आकर्षण है। फिल्म की कहानी को भावनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। मधुर संगीत और खूबसूरत गीतों ने इसकी प्रस्तुति को और प्रभावशाली बनाया है।
फिल्म में मनन तिवारी, तनुश्री, आशीष खाम्भे हैप्पी, ग्लोरी मोहंती, समर्थ चतुर्वेदी, प्रिया वर्मा, नीलू तिवारी और सरफुद्दीन अंसारी सहित अन्य कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म के गीत एवं संगीत सचिदानंद कवच ने तैयार किए हैं। गीतों को पामेला जैन, खुशबू जैन, प्रियंका सिंह, आलोक कुमार, मनोज मिश्रा और सचिदानंद कवच ने अपनी आवाज दी है। कहानी एवं पटकथा की जिम्मेदारी सचिदानंद पांडेय कवच ने निभाई है।
फिल्म के निर्देशक विशाल बुराड़े हैं। सिनेमैटोग्राफी दया शंकर सिंह ने की है, जबकि संपादन विनोद चौरसिया ने किया है। साउंड रिकॉर्डिस्ट दिनेश चौरसिया हैं। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन मुंबई के गुरुकृपा स्टूडियो में किया गया है।
फिल्म के निर्माता मनवेन्द्र तिवारी, अभयानंद पांडेय और उमाशंकर गुप्ता हैं। सह-निर्माता के रूप में विशेष्वर साहनी और आशुतोष त्रिपाठी जुड़े हैं। फिल्म के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी भोजपुरी सिनेमा के वरिष्ठ प्रचारक समरजीत संभाल रहे हैं।
स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों में उत्सुकता देखी गई। पारिवारिक संवेदनाओं, प्रेम और नियति के ताने-बाने में बुनी यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा में एक साफ-सुथरी मनोरंजक प्रस्तुति के रूप में जल्द ही दर्शकों के सामने होगी।



