Entertainment

चार्ली चैपलिन द्वितीय के रूप में हीरो राजन कुमार ने रचा इतिहास, Film Expo 2026 में किया 5405वां लाइव शो

*चार्ली चैपलिन द्वितीय के रूप में हीरो राजन कुमार ने रचा इतिहास, Film Expo 2026 में किया 5405वां लाइव शो*

नई दिल्ली, 26 अगस्त 2026. भारत मंडपम, नई दिल्ली में चल रहे Film Expo India 2026 के मंच पर उस वक्त तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी, जब मंच पर आए चार्ली चैपलिन-द्वितीय यानी हीरो राजन कुमार ने अपने अंदाज से सभी का दिल जीत लिया।26 अगस्त 2026 को इस खास लाइव शो को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी थी। यह कोई आम शो नहीं था, बल्कि हीरो राजन कुमार के करियर का 5405वां लाइव शो था, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर ने वहाँ समां बांध दिया. हीरो राजन कुमार को चार्ली चैपलिन-द्वितीय के नाम से भी जाना जाता है और वे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर भी हैं। चार्ली चैपलिन के आइकॉनिक अंदाज, उनकी चलने की स्टाइल, बिना बोले सब कुछ कह देने की कला को राजन कुमार ने मंच पर जीवंत कर दिया. बिना एक शब्द बोले उन्होंने हंसी और सोशल मैसेज से भरपूर परफॉर्मेंस दी, जिसे देखकर दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।

इस शो को बिहार फिल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट (BFTAA) के सौजन्य से किया गया था। शो खत्म होने के बाद दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं। एक दर्शक ने कहा, “ऐसा लगा जैसे असली चार्ली चैपलिन मंच पर वापस आ गया हो। राजन कुमार सिर्फ कॉपी नहीं करते, वो उस किरदार को जीते हैं।”

फिल्म एक्सपो में मौजूद कई फिल्ममेकर्स और निर्माताओं ने भी राजन कुमार के इस लगातार 5405 शो करने के जज्बे को सलाम किया।

वहाँ आई हस्तियों ने बताया कि हीरो राजन कुमार ने चार्ली चैपलिन के किरदार को गांव-गांव, शहर-शहर तक पहुंचाया है और वे लगातार मूक अभिनय के जरिए समाज को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। फिल्म एक्सपो 2026 में यह शो सबसे ज्यादा चर्चित शो में से एक बन गया है।

Related Articles

Back to top button