Entertainment

“बिहार प्रतिभा सम्मान 2026” से सम्मानित किया जाएंगे हीरो राजन कुमार

*”बिहार प्रतिभा सम्मान 2026″ से सम्मानित किया जाएंगे हीरो राजन कुमार*

_चीन यात्रा से भारत आते ही कला क्षेत्र में बिहार का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन करने के लिए हीरो राजन कुमार को मिलेगा सम्मान_

नई दिल्ली, 13 जून 2026. हिट हिन्दी फिल्म नमस्ते बिहार के निर्माता एवं मुख्य अभिनेता हीरो राजन कुमार ने देश ही नहीं विदेशों में भी बिहार का परचम लहराया है. पिछले दिनों हॉन्गकॉन्ग मे इन्टरनेशनल कॉन्फ्रेंस में चार्ली चैप्लिन बनकर दुनिया भर के लोगों को हंसाया है जिससे बिहार पुत्र की चर्चा चारों ओर हो रही है. ऐसे मे चीन से लौटते ही कल अर्थात 14 जून 2026 को नई दिल्ली के कॉन्स्टीटयूशन क्लब (स्पीकर हॉल) मे “वॉयस ऑफ बिहार द्वारा उन्हें “बिहार प्रतिभा सम्मान 2026″ से सम्मानित किया जाएगा. कला क्षेत्र में बिहार का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन करने के लिए हीरो राजन कुमार का सम्मान होना है जहां वह चार्ली चैप्लिन द्वितीय के रूप में प्रस्तुति भी देंगे.

परफार्मिंग आर्ट के क्षेत्र में बिहार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार प्रस्तुत करने के लिए राजन कुमार को कई नेशनल और इन्टरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है. लेकिन ये उनके लिए सुखद अनुभव है कि हॉन्गकॉन्ग के दौरे से भारत लौटते ही हीरो राजन कुमार को दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित सभागार में बिहार प्रतिभा सम्मान 2026″ से सम्मानित किया जाएगा जिसमें कई गणमान्य लोगों को सम्मान दिया जाएगा. राजन कुमार का कहना है कि अपने पैतृक राज्य से जुड़ा सम्मान हमेशा दिल के करीब होता है और बिहार प्रतिभा सम्मान 2026″ के लिए मैं आयोजक समिति का धन्यवाद करता हूँ. नमस्ते बिहार या शहर मसीहा नहीं जिसका चर्चित डायलॉग है बिहार में टैलेंट है मगर साइलेंट है. इसी बात को सराहने के लिए जो प्रयास किया जा रहा है “वॉयस ऑफ बिहार के माध्यम से, इसके लिए मैं बृजेश जी और उनके साथियों का धन्यवाद कहता हूं. मैं आगे भी बिहार और देश के लिए बेहतर कार्य करता रहूंगा.”

आप बता दें कि कि इस साल “बिहार प्रतिभा सम्मान समारोह 2026″ में बिहार के सिविल सर्विसेज सहित अन्य क्षेत्र में बिहार को गौरवान्वित करने वाले तमाम लोगों को सम्मानित किया जाएगा। हीरो राजन कुमार को इस सम्मान से नवाजे जाने की खबर ने उनके फैंस के बीच उत्साह की लहर पैदा कर दी है.

पी. आर. ओ. समरजीत

Related Articles

Back to top button