Celebrities News

हेमा मालिनी का अभिनय में 60 साल हुआ पूरा, एफडब्लू आईसीई और सिनेमा वर्करों के प्रति हेमा जी ने जताया आभार

हेमा मालिनी का अभिनय में 60 साल हुआ पूरा, एफडब्लू आईसीई और सिनेमा वर्करों के प्रति हेमा जी ने जताया आभार

10 जुलाई को होगा ‘द ड्रीम गर्ल्स डायमंड जुबली कॉन्सर्ट’ का आयोजन,निर्देशक रमेश सिप्पी और दिग्गजों ने हेमामालिनी के साथ अपने लाजवाब अनुभव बताये

हिंदी सिनेमा में ड्रीम गर्ल के नाम से चर्चित अभिनेत्री हेमा मालिनी के फिल्मी करियर के 60 साल पूरा होने पर ‘द ड्रीम गर्ल्स डायमंड जुबली कॉन्सर्ट’ के जरिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (एफडब्लूआईसी ई )के सहयोग से 10 जुलाई को मुंबई के सायन स्थित षडमुखानंद हॉल में सायंकाल आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर एक पत्रकार वार्ता मुंबई के द मिलेनियम क्लब में आयोजित की गई जिसमें हेमामालिनी को लेकर अंदाज,शोले ,सीता और गीता सहित कई फिल्म बनाने वाले निर्देशक रमेश सिप्पी,गायक अनूप जलोटा,फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (एफडब्ल्यूआईसीई)के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी,एडवाइजर अशोक पंडित,जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे,ट्रेजरार गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव संजू,अभिनेत्री विजेयता पंडित,गायक शब्बीर कुमार, आरजे अनिरुद्ध चावला,अभिनेत्री किरण जुनेजा आदि ने हेमामालिनी से जुड़े अपने यादगार अनुभव शेयर किये।इस अवसर पर आरजे अनिरुद्ध चावला ने फेडरेशन से जुड़े कामगारों की मदद के लिए पांच लाख रुपए का चेक एफडब्ल्यूआईसीई के पदाधिकारियो को सौंपा।
इस समारोह में बताया गया कि यह सिर्फ एक कॉन्सर्ट नहीं होगा, बल्कि हेमा मालिनी के छह दशक लंबे फिल्मी सफर की यादगार झलक पेश किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी, संगीतकार अन्नू मलिक,गायिका कविता कृष्णामूर्ति,पूर्णिमा,गायक सुदेश भोंसले,सुरेश वाडकर, अभिनेत्री विजेयता पंडित,अनूप जलोटा,शब्बीर कुमार तथा अन्य भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम में हेमा मालिनी खुद अपनी जिंदगी और करियर से जुड़े किस्से साझा करेंगी। साथ ही उनकी फिल्मों के लोकप्रिय गाने और उन लोगों की बातें भी सुनने को मिलेंगी, जिन्होंने भारतीय सिनेमा के सुनहरे दौर को करीब से देखा और महसूस किया है।इस कॉन्सर्ट और एफडब्लूआईसीई और उससे जुड़े लाखों वर्करों के बारे में हेमा मालिनी ने एक वीडियो संदेश में अपनी बातें रखी। एक्ट्रेस ने कहा कि वह पहली बार अपने 60 साल के फिल्मी और संगीत सफर को अपने फैंस के साथ साझा करेंगी। उन्होंने बताया कि उन्हें और धर्मेंद्र को दर्शकों और सिनेमा कामगारों,सहयोगी कलाकारों, निर्माता निर्देशक तथा कहानीकारों ,गीतकारों और संगीतकारों सहित एफडब्ल्यूआईसीई तथा इसके प्रेसिडेंट बीएन तिवारी जी से हमेशा भरपूर प्यार मिला है और यह शो उनके प्रति आभार व्यक्त करने का एक अवसर है। वह एफडब्ल्यूआईसीई से जुड़े कामगारों और कलाकारों के हित तथा कल्याण के लिए लगातार काम करती रही है।अपनी बात पूरी करते हुए हेमा मालिनी ने यह भी कहा कि 10 जुलाई को उनके सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित करना उनके लिए गर्व की बात है। इस कार्यक्रम के निर्माता और निर्देशक हैं आर जे अनिरुद्ध चावला।

Related Articles

Back to top button