*निर्देशक कुमार नीरज की फिल्म ‘शेल्टर होम’ को सेंसर से मिली हरी झंडी, २० फरवरी को होगी रिलीज*

*निर्देशक कुमार नीरज की फिल्म ‘शेल्टर होम’ को सेंसर से मिली हरी झंडी, २० फरवरी को होगी रिलीज*
मुंबई। लेखक एवं निर्देशक कुमार नीरज की बहुचर्चित हिंदी फिल्म “शेल्टर होम” की रिलीज को लेके सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। 8 कट के बाद अब ये फिल्म २० फरवरी को रिलीज होगी
बता दें कि इस फिल्म के विवादित और वास्तविक घटनाओं पर आधारित कंटेंट को देखते हुए सेंसर बोर्ड ने इस की रिलीज को मंजूरी नहीं दी थी, जिसके कारण इसकी निर्धारित रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। फिल्म की रिलीज 12 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई थी। लेकिन अब चूँकि सेंसर ने फिल्म में 8 कट लगाने के बाद ग्रीन सिग्नल दे दिया है तो उसके बाद निर्माताओं द्वारा नई रिलीज तारीख की घोषणा कर दी गयी जो २० फरवरी को रिलीज़ होने जा रही है
फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों द्वारा सोशल मीडिया और यूट्यूब पर बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली। फिल्म के डीओपी गदर फेम नजीब खान, और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य हैं. “शेल्टर होम” बिहार के चर्चित मुज़फ्फरपुर शेल्टर होम कांड से प्रेरित फिल्म है। फिल्म का निर्माण चार महिला निर्माता बीना शाह, मुन्नी सिंह,वैशाली देव ,और खुशबू सिंह—द्वारा किया गया है।
यह फिल्म ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी (लन्दन) में विशेष स्क्रीनिंग के लिए प्रदर्शित की जा चुकी है, जहाँ इसके विषय और प्रस्तुति की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा की गई।
फिल्म में कई प्रमुख कलाकार शामिल हैं:
राजवीर सिंह, अक्षय वर्मा, नाज़नीन पटनी, निशाद राज राणा, उरज़ान इच्छापोरिया, दिव्या त्यागी, अनामिका पांडे, सनीषा मौर्या, आशीष सिंह चौहान, जय प्रकाश शुक्ला (जेपी), अनिल कुमार यादव, नवनीत कुमार, दीपक शर्मा, प्राची मिश्रा, डॉ. अभिनव श्रीवास्तव, रोहित भारद्वाज, शक्ति कुमार, मनीषा ठाकुर, सान्या ठाकुर ,राजू कुमार, रवि रोहेमिया, प्रह्वी पाठक, बॉबी शर्मा, राम सुजान सिंह, विश्वजीत प्रताप सिंह, के के शुक्ल,नवरतन सिंह राठोड,मयंक मधुर राकेश कुमार , परियाली नयनी और चंद्रमौली शर्मा। फिल्म की तकनीकी टीम स्ट्रांग है. इस फिल्म के प्रस्तुतकर्ता “स्पार्क मीडिया “और सह निर्माता नसीम अहमद खान, मोहम्मद शफीक हैं. इस फिल्म के एडिटर है नवजोत पोद्दार है संगीत रतन रवानी, तेजस्वी राज का है सिंगर रोशन सिंह काशी, इशिता विश्वकर्मा, रितु पाठक हैं.
मेकर्स का कहना है कि “सच्चाई पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों तक पहुँचाना हमारी ज़िम्मेदारी है,



