Entertainment

ऐक्टर राज रंजीत, युक्ति कपूर, गणेश आचार्य के गीत “राजमहल बना दूँ पटना में” को मिला 20 मिलियन लोगों का प्यार, HMR ने बनाया रिकार्ड

*ऐक्टर राज रंजीत, युक्ति कपूर, गणेश आचार्य के गीत “राजमहल बना दूँ पटना में” को मिला 20 मिलियन लोगों का प्यार, HMR ने बनाया रिकार्ड*

मुम्बई. ऐक्टर राज रंजीत और टीवी अभिनेत्री युक्ति कपूर पर फ़िल्माए गए बॉलीवुड स्टाइल के गीत “राजमहल बना दूँ पटना में” ने इतिहास रच दिया है. एक नई म्यूजिक कंपनी हर्ष म्युज़िक रेकॉर्ड्स (HMR) पर रिलीज हुए गाने को यूट्यूब, फेसबुक सहित सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर अब तक 2 करोड़ (20 मिलियन) से ज्यादा लोगों ने देखा है. मुंबई के बॉम्बे कॉकटेल बार में फ़िल्माया गया गाना ब्लॉकबस्टर सिद्ध हुआ है जिसके कोरियोग्राफर और निर्देशक बॉलीवुड के मशहूर डांस मास्टर गणेश आचार्य हैं. इस गीत मे राज रंजीत के अपोजिट टीवी के लोकप्रिय शो मैडम सर की अभिनेत्री युक्ति कपूर नजर आ रही हैं. दोनों कलाकारों की जोड़ी और केमिस्ट्री शानदार दिख रही है. राज रंजीत के इस गाने पर बेशुमार रील बन रही है.

अभिनेता ⁠राज रंजीत और ⁠युक्ति कपूर अभिनीत चार्टबस्टर म्यूजिक वीडियो “राजमहल बना दूँ पटना में” को अमित मिश्रा और कल्पना पटवारी ने अपनी आवाज़ दी है, जबकि इसका संगीत कुणाल मिश्रा ने कंपोज किया है. इस प्रोजेक्ट का निर्माण खुद राज रंजीत ने हर्श म्यूजिक रिकॉर्ड्स के बैनर तले किया है जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है.

अपने इस गाने की बेपनाह सफ़लता से उत्साहित राज रंजीत ने मुंबई में मीडिया से कहा कि मैं तमाम भारतीयों और दर्शकों का शुक्रिया अदा करता हूँ जिन्होंने इस गाने को इतना लोकप्रिय बनाया. हर राज्य मे इसे देखा जा रहा है. मुझ जैसे एक नए चेहरे को दो करोड़ लोगों ने देखा और पसन्द किया है, बेशुमार लोग रील बना रहे हैं. भारत के सबसे बड़े कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने इसे डायरेक्ट किया है जिसका बजट 40-50 लाख रूपए का है. 18 जून को गाना रिलीज हुआ और 10 दिनों में करोड़ों लोगों ने प्यार बरसाया है. गाने के बोल ऐसे हैं कि दर्शक सुनते ही मंत्रमुग्ध हो रहे हैं. गणेश आचार्य मास्टर जी हर गाने में कुछ नया स्टेप लेकर आते हैं इस गाने मे भी उनका स्पेशल हूक स्टेप काफी लोकप्रिय हो रहा है. ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है और इसपर लाखों रील बनाई जा रही है.”

हर्श म्यूजिक रिकॉर्ड्स पर दो भोजपुरी गाने भी रिलीज किए गए हैं जिनके पारिवारिक गीत होने की चर्चा हो रही है. एक गीत “सेनूरा का कसूर” है वहीँ एक गीत “विवाह रीत” बिहार में होने वाली शादी की रस्मों और संस्कृति को दर्शाता है. इसमे दिग्गज अभिनेत्री जरीना वहाब और पल्लवी सिंह ने अभिनय किया है. राज रंजीत ने बताया कि जरीना वहाब का एक ब्यान मैंने पढ़ा था कि फ़िल्मों से फॅमिली गायब हो रही है तो मैंने “विवाह रीत” मे उनसे काम करने का अनुरोध किया और वह ऑडियो सुनते ही तुरन्त राजी हो गई. ऐसी सोच है कि भोजपुरी मे अश्लील कंटेंट होता है, मैंने गीत के माध्यम से इस भ्रम को तोड़ने की कोशिश की और यूपी बिहार का कल्चर दिखाया है. गाने मे जरीना वहाब के अलावा रमेश गोयल, पल्लवी सिंह जैसे कलाकार हैं. गाने को लेकर अच्छे कमेंट्स आ रहे हैं. हर्ष म्युज़िक रेकॉर्ड्स खोलने का उद्देश्य है कि नए कलाकारों, टैलेंट को मौका दिया जाए. इस लेबल के द्वारा हम राजश्री और यश चोपड़ा की तरह साफ सुथरे पारिवारिक गीत बनाना चाहते हैं.”

पल्लवी सिंह ने कहा कि जरीना वहाब के साथ काम करने का शुरू मे प्रेशर था लेकिन फिर सेट पर उनके साथ काम कर के मजा आया. विवाह गीत मे विदाई वाला पार्ट शूट करते समय इमोशनल हो गई थी. मेरे अपने भाई ने गाने में भाई की भूमिका निभाई. ये अलग गाना है HMR पर हमें विश्वास है कि खूब बढ़िया गाने आएंगे. भोजपुरी के और भी अच्छे गाने आ रहे हैं.”

राज रंजीत न केवल एक अद्भुत अभिनेता हैं बल्कि लोकप्रिय गायक भी है. उन्होने कई म्युजिक कंपनियो के लिए 150 से अधिक अल्बम में अपनी आवाज दी है. लेकिन अब उनका फोकस अपने म्युज़िक लेबल HMR पर है. “पहली नजर को सलाम 2” के अलावा राज रंजीत एक और फिल्म जबरा की शूटिंग भी शुरू करने जा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button