बहू मांगे इन्साफ’ रिलीज के लिए तैयार
![](https://timesofbollywood.in/wp-content/uploads/2024/07/20240710_234631-720x470.jpg)
*बहू मांगे इन्साफ’ रिलीज के लिए तैयार*
प्रमोद कुमार और अंबर मूवीज प्रस्तुत देवाश्री पिक्चर्स की भोजपुरी फिल्म ‘बहू मांगे इन्साफ’ का संपूर्ण पोस्ट प्रोडक्शन कार्य हाल ही में पीएनपी स्टूडियो, गोरेगांव पश्चिम मुंबई में पूरा हो गया है। फिल्म को सेंसरशिप के लिए आवेदन किया जाएगा और सेंसर सर्टिफिकेशन के बाद फिल्म को पूरे भारत में रिलीज किया जाएगा। मुख्य कलाकारों में अवध सिंह, वैशाली शर्मा, सचित कुमार, शिवानी, रणधीर चंद्रवंशी, देवेन्द्र कुमार, सतीश साहनी, श्रवण बिहारी, किरण साहा, विक्रम, सीमा सरगम, मोना, राहुल पांडे, शुवाष प्रसाद, गुड़िया, रमेश दुबे हैं। इस फिल्म के निर्माता अजय कांत और लेखक.निर्देशक कुमार विकल हैं।
एक भेंटवार्ता में लेखक-निर्देशक कुमार विकल बताते हैं कि, “भोजपुरी फिल्म “बहू मांगे इंसाफ” नारी सशक्तिकरण पर आधारित एक सामाजिक, पारिवारिक और सस्पेंस फिल्म है, जिसमें दहेज प्रथा की भीषण अग्नि में जलती एक बहू की मर्मस्पर्शी कहानी है।”भोजपुरी फिल्म ‘बहू मांगे इन्साफ’ के गीतकार प्यारेलाल कवि और संतोष पुरी हैं। फिल्म के सभी गीतों को गायक उदित नारायण, इंदु सोनाली, रेखा राव और जयेश सिंह ने स्वर प्रदान किया है। जिसका फिल्मांकन बहुत ही खूबसूरती से किया गया है। संगीतकार अमन श्लोक. डीओपी मनीष मुस्कान. संपादक नकुल के प्रसाद और एसोसिएट डायरेक्टर बी.भूषण हैं। इस फिल्म की प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी बॉलीवुड के वरिष्ठ प्रचारक.समरजीत निभा रहे हैं।