Movies

फिल्म ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’ की समस्त शूटिंग पूर्ण

 

*फिल्म ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’ की समस्त शूटिंग पूर्ण*

मुंबई। हाल ही में हिन्दी फिल्म ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’ की समस्त शूटिंग मड आइलैंड, विरार और मुंबई की खूबसूरत लोकेशनों पर पूरी की गई है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार नवोदित अजय सोनकर, एहसान खान, सुनील पाल, जावेद हैदर, रमेश गोयल, प्रदीप काबरा और हेमन्त बिरजे हैं। फिल्म का निर्माण ए के एंटरप्राइज के बैनर तले किया गया है। फिल्म में विजय एक फौजी है, जो छुट्टियों में अपने गांव आता है। वहां पर गांव के जमींदार ठाकुर भूपेंद्र सिंह ने लोगों की जमीन पर कब्जा कर रखा है और उसकी दबंगई का राज है। विजय गरीबों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करता है। असत्य पर सत्य की जीत को दर्शाते हुए इस फिल्म का निर्माण किया गया है।

इस फिल्म का निर्देशन अजय सोनकर ने किया है। इसके कथाकार अजय सोनकर, स्क्रीन प्ले डायलॉग राइटर शहर रियाज़, संगीतकार बाबा जागीरदार और अनिल कोपरे, गीतकार अजय सोनकर और अहमद सिद्दीकी, डीओपी दिलीप भावरे तथा प्रभात ओझा हैं। एक्शन शाहबाज़ अली, कोरियोग्राफी संजय सी चौधरी और विवेक की है। फिल्म के गानों को मोहम्मद सलामत, फरहान साबरी, खुशबू जैन, इंद्राणी शर्मा और अंतरा सिंह ने आवाज दी है। इस फिल्म के प्रचार की जिम्मेदारी वरिष्ठ प्रचारक समरजीत संभाल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button