Entertainment

फिल्म ‘सूर्यवंशी अग्रसेन’ का पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य पूर्ण, जल्द सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

फिल्म ‘सूर्यवंशी अग्रसेन’ का पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य पूर्ण, जल्द सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

मुंबई। भारतीय इतिहास और गौरवशाली परंपराओं पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सूर्यवंशी अग्रसेन’ के निर्माण की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य पूरी तरह से संपन्न हो चुका है और अब यह जल्द ही देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

तीन बाण धारी मूवी प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित इस फिल्म का लेखन एवं निर्देशन सुजीत कुमार ने किया है। फिल्म के निर्माता रामकिशन अग्रवाल एवं कृष्णा अग्रवाल हैं।
फिल्म ‘सूर्यवंशी अग्रसेन’ के माध्यम से महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों, उनके त्याग, साहस, न्यायप्रियता, धर्मनिष्ठा और समाज के प्रति उनके समर्पण को बड़े पर्दे पर जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म दर्शकों को भारतीय संस्कृति, सामाजिक एकता और मानवीय मूल्यों से जोड़ने का प्रयास करेगी। फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का कार्य पूर्ण होने पर निर्देशक सुजीत कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस फिल्म को बनाने का उद्देश्य महाराजा अग्रसेन जी के गौरवशाली जीवन, विचारों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुँचाना है। पूरी टीम ने इस फिल्म को भव्य और प्रभावशाली बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है। उन्हें विश्वास है कि दर्शकों को यह फिल्म भावनात्मक और प्रेरणादायक अनुभव प्रदान करेगी।
अब फिल्म की रिलीज़ की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। जल्द ही इसकी रिलीज़ डेट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
‘सूर्यवंशी अग्रसेन’ इतिहास के गौरव, धर्म के सम्मान और न्याय की विजय की एक भव्य गाथा।
प्रस्तुतकर्ता:तीन बाण धारी मूवी प्रोडक्शंस
लेखन एवं निर्देशन: सुजीत कुमार
निर्माता: रामकिशन अग्रवाल एवं कृष्णा अग्रवाल
फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में करनवीर बोहरा, प्राची बंसल, मिलिंद गुनाजी, अंजना नाथन, राजेश भाटी और फरीन फलक जैसे दिग्गज और प्रतिभाशाली कलाकार नज़र आएंगे

Related Articles

Back to top button