Entertainment

वेब्स ओटीटी हेतु निर्मित वेबसीरीज़ ‘इंसानियत के दुश्मन’ का महूर्त 28 अगस्त को होटल ‘रेडिसन ब्लू’ में होगा

**वेब्स ओटीटी हेतु निर्मित वेबसीरीज़ ‘इंसानियत के दुश्मन’ का महूर्त 28 अगस्त को होटल ‘रेडिसन ब्लू’ में होगा**
वेब्स ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म (दिल्ली दूरदर्शन) के लिए निर्माणाधीन वेब सीरीज़ ‘इंसानियत के दुश्मन’ का महूर्त एवं शूटिंग 28 अगस्त 2026 को होटल ‘रेडिसन ब्लू’ में होगा। आपको ज्ञात हो कि इस वेब सीरीज़ की 5 दिवसीय शूटिंग रांची के विभिन्न लोकेशनों पर शुरू की जाएगी। 90% कलाकारों का चयन किया जा चुका है। इस वेब सीरीज़ में रांची के अलावा मुम्बई पटना, जमशेदपुर, धनबाद के 70 कलाकारों का चयन किया गया है। शेष कलाकारों का चयन अभी जारी है।
इस कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता राहुल सिंह एवं रानी सिंह राजपूत का चयन किया गया है। इसके अलावा विशेष भूमिका में बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदीपा नज़र आएंगी ।
इस निर्माणाधीन वेब सीरीज़ को जल्द ही दिल्ली दूरदर्शन के प्रसिद्ध ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘वेब्स ओटीटी’ (WAVES OTT) पर दर्शकों के बीच प्रसारित किया जाएगा।
सुधा सिने मूवीज़ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित इस वेब सीरीज़ के निर्माता सिराज अहमद एवं निर्मात्री शबनम राज हैं। इन्होंने स्थानीय प्रतिभाओं को प्राथमिकता देकर झारखंड के क्षेत्रीय सिनेमा और कला को एक नई ऊंचाई देने का प्रयास किया है। इससे पूर्व शबनम राज ने झारखंड एवं रांची का प्रथम हिन्दी धारावाहिक- ‘ये बेरंग सपने’ (2001) और कहानी किस्मत की’ (2009) का निर्माण किया है जिसका प्रसारण दूरदर्शन पर किया जा चुका है।
‘इंसानियत के दुश्मन’ समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, अपराध और गिरते नैतिक मूल्यों पर प्रहार करती है। यह कहानी एक सेवानिवृत्त मेजर रूद्र प्रताप सिंह की है। जिसने बार्डर पर देश के रक्षा के लिए 35 वर्ष तैनात रहे और अपने गृहनगर आने के बाद समाज में बहुत तरह के कठिनाइयों से गुज़रने को मजबूर हो जाते है। यह कहानी उन लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने स्वार्थ के लिए मानवता को दांव पर लगा देते हैं। इस वेब सीरीज़ में दिखाया गया है कि कैसे कुछ रसूखदार लोग आम जनता का शोषण करते हैं और अंततः क़ानून और इंसाफ की जीत कैसे होती है। यह वेबसीरीज़ सस्पेंस, ड्रामा और सामाजिक संदेश से भरपूर है। यह वेबसीरीज़ कुल 26 एपिसोडों का है। इसके प्रति एपिसोड की अवधि 30 मिनट हैं। इस वेबसीरीज़ में छ: गाने रखे गए है।
इस वेबसीरीज़ के कहानीकार एवं निर्देशक प्रभात राज हैं। इसके अलावा पटकथा संवाद और गीत भी उन्होंने ही कलमबद्ध किया है। इस वेब सीरीज़ की विज़ुअल्स क्वालिटी को बेहतरीन बनाने के लिए डीओपी- भास्कर डोरनाला (हैदराबाद) और संदीप गुप्ता (बनारस) को ज़िम्मेदार दी गई है, मेकअप मैन शंकर दास (मुंबई) और फाईट डायरेक्टर बाजीराव (हैदराबाद) एवं कोरियोग्राफ़र के रूप में श्रवण ठाकुर (मुंबई) को को अनुबंधित किया गया है। इसके कास्टिंग बॉलीवुड कास्टिंग डायरेक्टर रंजीत जौहरी कर रहे हैं। संगीतकार के रूप में अपूर्वा चटर्जी (मुम्बई) एवं पी.आर.ओ बुलंद अख्तर शामिल हैं। इस सीरीज़ के पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य मुंबई में संपन्न किया जाएगा।
इस वेबसीरीज़ में मुख्य भूमिकाओं में सिराज अहमद, देवेश खान, प्रभात राज, रीना सहाय, नवीन मोहंती, ऋषभ कुमार, मुरारी लाल गुप्ता, रमेश गोयल, अली खान, उत्कर्ष बाजपेयी, रानी सिंह राजपूत, आर नरेन्द्र, जनार्दन झा, शशिभूषण सिन्हा, कुमकुम गौड़, उमा बड़ाईक, सुमन सिंह, संचिका चट्टोपाध्याय, रामबाबू, करूणा सिंह, संजय शर्मा, मेहदी, बबली आदि नज़र आने वाले हैं। इसके अलावा बॉलीवुड के संभावित कलाकारों सूची में में रजा मुराद, हेमंत बिर्जे, रंजीत, कुणाल सिंह आदि भी शामिल हैं

 

Related Articles

Back to top button