राज रंजीत और पल्लवी सिंह स्टारर देशभक्ति गीत “बॉर्डर लाइन: अंखियाँ ढूंढे परदेसिया” HMR म्युज़िक पर हुआ

*राज रंजीत और पल्लवी सिंह स्टारर देशभक्ति गीत “बॉर्डर लाइन: अंखियाँ ढूंढे परदेसिया” HMR म्युज़िक पर हुआ रिलीज*
मुम्बई. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उभरते बॉलीवुड स्टार ऐक्टर राज रंजीत एक देशभक्ति गीत लेके आए हैं. राज रंजीत और एक्ट्रेस पल्लवी सिंह पर फ़िल्माए गए म्युज़िक वीडियो “बॉर्डर लाइन: अंखियाँ ढूंढे परदेसिया” को एचएमआर म्युज़िक पर रिलीज किया गया है जिसे दर्शकों का बहुत अच्छा रेस्पांस मिल रहा है. “राजमहल बना दूँ पटना में” और “जाम आयेगा” की अपार सफ़लता के बाद हर्ष म्युज़िक रेकॉर्ड्स (HMR) ने ये देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया है.
देशभक्ति की भावनाओं से भरपूर इस गाने की गायिका प्रियंका सिंह हैं जबकि संगीत जयंत आर्यन ने कंपोज किया है और इसके गीतकार संजीव के शर्मा हैं. हर्ष राज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बने म्युज़िक वीडियो के निर्माता रणजीत कुमार झा हैं.
राज रंजीत ने बताया कि 15 अगस्त के मौके पर हमारा यह देशभक्ति गीत दर्शकों को पसन्द आ रहा है. पल्लवी सिंह ने बहुत ही अच्छा काम किया है. “बॉर्डर लाइन: अंखियाँ ढूंढे परदेसिया” दरअसल एक ऐसा गीत है जो देश की सुरक्षा करने सरहद पर गए जवान को याद करती आंखों का वर्णन किया गया है. गीत काफी भावनात्मक है.”
पल्लवी सिंह भी इस गीत को लेकर उत्साहित हैं. उन्होने बताया कि मैं राज रंजीत को धन्यवाद देती हूँ जिन्होंने मुझे इतने अच्छे गाने में काम करने का अवसर दिया. राज रंजीत बहुत शिद्दत और जुनून से काम करते हैं. ये गीत भी मिलियन मे जाएगा हम सभी को ऐसी आशाएं हैं.”



