Entertainment

धुरंधर सिंगरों के गाये हुए गीत TPS MUSIC कर रहा रिलीज

TPS MUSIC कि लगातार शूटिंग और धुआंधार रिलीजिंग

धुरंधर सिंगरों के गाये हुए गीत TPS MUSIC कर रहा रिलीज

मुम्बई. 23 जुलाई 2026. अभिनेता, निर्माता निर्देशक एसके तिवारी, जो तिवारी सरकार के नाम से चर्चित चेहरा हैं, उनका सुपरहिट हिंदी रोमांटिक गाना “तारा जो टूटा हुआ है” बहुत जल्द टीपीएस म्यूजिक पर रिलीज होने वाला है. इस गाने के कंपोज़र और सिंगर अमित गुप्ता, गीतकार यश ईश्वरी हैं. इस म्युज़िक वीडियो में अभिनेता तिवारी सरकार एक बहुत ही बेह्तरीन अवतार मे नजर आएंगे. तिवारी प्रोडक्शन के बैनर तले टीपीएस म्यूजिक पर ये गाना रिलीज किया जाएगा जिसका पोस्ट प्रॉडक्शन का काम जारी है.

तिवारी प्रोडक्शन के बैनर तले टीपीएस म्यूजिक पर कई 100 गीत रिलीज हो चुके हैं. खास बात यह है कि हर गाने में प्रमुख अभिनेता तिवारी सरकार ही नजर आते हैं. तिवारी प्रोडक्शन में तिवारी सरकार सिर्फ अपने ही बैनर तले काम करते हैं.

उल्लेखनीय है कि “तारा जो टूटा हुआ है” आज के युवाओ को बहुत पसन्द आएगा. 90 के दशक की मेलोडी और मीनिंगफुल शब्दों वाले इस गीत में एसके तिवारी मतलब तिवारी सरकार ने बहुत बढ़िया अभिनय किया है. इस में अभिनेत्री स्नेहा, कोरियोग्राफर राज सेन, डीओपी राजेश कनोजिया और प्रॉडक्शन इंचार्ज प्रदीप हैं. टीपीएस म्यूजिक द्वारा अभी बैक टू बैक कई हिंदी रोमांटिक गाने की शूटिंग होने जा रही है.

एसके तिवारी यानी तिवारी सरकार के आने वाले म्युज़िक अल्बम मे फिल्म इंडस्ट्री के नामचीन गायकों की आवाज सुनने को मिलेगी. दिग्गज गायक उदित नारायण की आवाज मे “किस मोड़ पे ले आई है मेरी आशिकी”, जावेद अली का गाया गीत “सौ दिल होते सीने में”, मोहम्मद इरफान का गाया गाना “मेरा दिल तुमने तोड़ा है”, फिल्म धुरंधर फेम सिंगर शहजाद अली का गाया गया गीत “ओ बेवफ़ा”, दिव्या कुमार की आवाज मे “ओ महजबी”, अमित गुप्ता का गाया गीत “लिबास की तरह” और सुदेश भोसले की आवाज में धुआंधार गीत टीपीएस म्युज़िक से रिलीज होंगे जिनकी शूटिंग मुम्बई में जोरशोर से चल रही है.

आपको बता दें कि सनातन वर्ल्ड एसके तिवारी का एक लोकप्रिय भक्ति म्युज़िक चैनल भी है जिस पर भक्ति गीत रिलीज किए जाते हैं जो भक्ति भाव से भरे होते हैं एवं श्रोताओ व दर्शकों के मन को शान्ति पहुंचाते हैं. सनातन धर्म के सभी ग्रंथो महा काव्य को गीत के रूप में संगीतमय करके सनातन वर्ल्ड सभी सनातनी के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है. सनातन धर्म के सभी वेद, पुराण शास्त्र उपनिषद सभी का, हर वेद का एक गीत सभी के गीत का ऑडियो और वीडियो बेह्तरीन तरीके से बनाया है. ये एसके तिवारी का एक भव्य परिचय है.
तिवारी सरकार की फिल्म कोतवाल बहुत जल्दी आप सब तक आने वाली है.

Related Articles

Back to top button