सांसद मनोज तिवारी को देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत के हाथों मिला दिनकर संस्कृति सम्मान

सांसद मनोज तिवारी को देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत के हाथों मिला दिनकर संस्कृति सम्मान
उत्तर पूर्व दिल्ली के भाजपा सांसद और लोकप्रिय गायक तथा भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार मनोज तिवारी को सुप्रीमकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत जी के हाथों नई दिल्ली के डाक्टर बाबा साहेब आंबेडकर स्टडी सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में दिनकर संस्कृति सम्मान प्रदान किया गया।मनोज तिवारी को यह सम्मान कला,संस्कृति की उन्नति में उनके योगदान के लिए दिया गया ।रिस्पेक्ट इंडिया संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सुप्रीमकोर्ट बार काउंसिल के अध्यक्ष डाक्टर विकास सिंह भी मौजूद थे। यह कार्यक्रम राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की स्मृति में आयोजित किया गया था।इस अवसर पर मनोज तिवारी ने कहा कि दिनकर स्मृति सम्मान के लिए हृदय से धन्यवाद।भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री सूर्यकांत जी के करकमलों से सैकड़ों विद्वत जनों की उपस्थिति में मिला यह सम्मान मेरे 32 वर्षों के सांस्कृतिक यात्रा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है ।आगे और ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।इस गरिमामय सम्मान के लिए रिस्पेक्ट इंडिया संस्था,सभी पदाधिकारियों और अध्यक्ष विकास सिंह जी का हृदय से आभार।



