General

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भैय्या के नेतृत्व में विकसित बिहार की कल्पना पूर्ण होगी: हीरो राजन कुमार

*डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भैय्या के नेतृत्व में विकसित बिहार की कल्पना पूर्ण होगी: हीरो राजन कुमार*

पटना; 29 मार्च 2026.
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में तीन दिन तक चले बिहार दिवस 2026 समारोह मे गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर चार्ली चैप्लिन द्वितीय राजन कुमार ने समां बांध दिया. इस शो की चर्चा कई महकमे मे हुई और इसी संदर्भ में हीरो राजन कुमार के पुराने दोस्त सम्राट चौधरी से उनकी हालिया मुलाकात यादगार रही. बिहार के अगले मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम हैं. दोनों मित्रों का एक दूसरे के घर भी आना जाना रहा है ऐसे में जब दोनों अपने व्यस्त शिड्यूल से समय निकालकर मिले तो कई बातेँ हुईं. विकसित बिहार के सपने को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस दिशा में बातचीत हुई. बिहार मे फ़िल्मों की शूटिंग और कलाकारों के हित को लेकर भी चर्चा हुई.

बता दें कि राजन कुमार और सम्राट चौधरी के पैतृक गांव मुंगेर में बिल्कुल आसपास हैं. बचपन के साथियो ने कई मंच पर एक दूसरे को सपोर्ट किया है. इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में हीरो राजन कुमार काम करते रहे हैं सम्राट चौधरी को उनकी कार्यशैली पसन्द रही है. वहीँ सम्राट चौधरी को राजनीति में अच्छा खासा अनुभव है और वह बिहार के सीएम की दौड़ में शामिल रहे हैं. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.

राजन कुमार ने गाँधी मैदान मे हुए बिहार दिवस कार्यक्रम में चार्ली चैप्लिन द्वितीय का 5375वां लाइव शो पूरा किया. लगातार तीन दिनों तक उन्होंने चार्ली चैप्लिन के अवतार मे अपनी जादूगरी दिखाई. हीरो राजन कुमार पिछले 25 वर्षों से चार्ली चैप्लिन के चरित्र को जी रहे है.

Related Articles

Back to top button