Entertainment
एल्बम “मारू नाली.. आई लव यू” का गीत हुआ रिकॉर्ड

*एल्बम “मारू नाली.. आई लव यू” का गीत हुआ रिकॉर्ड*
मुंबई। गीतकार एवं गायक प्रदीप बल्ली के नए संगीत एल्बम “मारू नाली.. आई लव यू” का गीत 10 जुलाई 2026 को मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित प्रिया सा रे गा स्टूडियो में सफलतापूर्वक रिकॉर्ड किया गया।
इस गीत के गीतकार एवं गायक प्रदीप बल्ली हैं, जबकि संगीत निर्देशन सिकंदर शाह ने किया है। रिकॉर्डिंग के दौरान पूरी टीम ने उत्साह के साथ गीत को अंतिम रूप दिया. एल्बम “मारू नाली.. आई लव यू” के गीत को लेकर संगीत प्रेमियों में उत्सुकता है। निर्माता का कहना है कि यह गीत मधुर संगीत और भावपूर्ण शब्दों के कारण श्रोताओं को विशेष रूप से पसंद आएगा।



