*”पुलिस वाली बहू” भोजपुरी फिल्म का पोस्टर लांच*

*”पुलिस वाली बहू” भोजपुरी फिल्म का पोस्टर लांच*
*_फिल्म के लुक की खूब हो रही है तारीफ_*
लेखक-निर्देशक मुरली लालवानी की भोजपुरी फिल्म “पुलिस वाली बहू” सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के लिए तैयार है। प्रीती एंटरप्राइज के बैनर तले निर्मित इस फिल्म में भोजपुरी फिल्मों के महानायक कुनाल सिंह अहम किरदार निभा रहे हैं। निर्माता सौरभ शर्मा हैं। पिछले दिनों मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में इस फिल्म का पोस्टर लांच किया गया। पोस्टर देखकर सभी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर “पुलिस वाली बहू” की चर्चा तेज है।
सामाजिक मुद्दे पर बनी इस फिल्म का टाइटल रोल प्रियांशी सिंह ने बखूबी निभाया है। कुनाल सिंह की बेटी और तेज-तर्रार पुलिस वाली जब शादी करके बहू बनती है और ससुराल में सबको सुधारने की जिम्मेदारी लेती है, तो फिल्म और भी मनोरंजक हो जाती है। इस फिल्म में कुनाल सिंह और प्रियांशी सिंह के साथ अविनाश शाही, सौरभ् शर्मा, माही खान, दुर्बा कोइराला, सी पी भट्ट, राजकपर शाही, सीमा सोनी, लालधारी, सरस्वती, अंकिता मिश्रा, लक्की पाटिल, संजय कमार मांझी, पंकज, अमित पाठक, विक्की बादशाह, जय यादव, सोहराब आलम, रंजीत गुप्ता अन्य कलाकार हैं।
फिल्म में संगीत ओम झा, छायांकन राजन आर्या, नृत्य संतोष व कुमार प्रीतम, मारधाड आर के श्री, संकलन राकेश कुमार महतो का है। फिल्म के प्रचारक समरजीत सिंह हैं। “पुलिस वाली बहू” के पोस्टर लांच के साथ मेल वर्ल्ड कंपनी द्वारा एक अनाम भोजपुरी फिल्म “प्रोडक्शन नंबर 1” की भी घोषणा की गई। जिसकी पूरी शूटिंग मंबई के आस पास के जंगलो में की जायेगी। फिल्म का लेखन-निर्देशन मुरली लालवानी ही करेंगे।



