Celebrities News

कितना सुहाना” — एक मधुर रोमांटिक गीत की रिकॉर्डिंग सम्पन्न*

 

“कितना सुहाना” — एक मधुर रोमांटिक गीत की रिकॉर्डिंग सम्पन्न

मुंबई_ गत सप्ताह अशोक होंडा म्यूजिक स्टूडियो, मुंबई में एक भावनाओं से भरपूर रोमांटिक गीत “कितना सुहाना” की रिकॉर्डिंग संपन्न हुई। इस गीत का संगीत जाने-माने संगीतकार वकील बाबू ने तैयार किया है, जबकि इसकी मधुर गायकी की ज़िम्मेदारी लोकप्रिय गायक अजय पटेल ने निभाई है।

गीत के भावपूर्ण बोल नफ़ीस आलम द्वारा लिखे गए हैं, जो श्रोताओं को प्रेम की कोमल भावनाओं से रूबरू कराते हैं। इस रचना को और भी प्रभावशाली बनाने में तकनीकी टीम की अहम भूमिका रही — साउंड रिकॉर्डिंग की ज़िम्मेदारी अनुभवी शकील अंसारी ने निभाई, जबकि वाद्य संगीत में अब्दुल करीम खान ने मैंडोलिन और श्यामराज जी ने सैक्सोफोन की मधुर धुनों से गीत को सजाया।

यह गीत जल्द ही श्रोताओं के बीच लॉन्च किया जाएगा और उम्मीद है कि यह संगीत प्रेमियों के दिलों को छू जाएगा। इस एल्बम का निर्माण लक्ष्मी म्यूजिक हाउस के बैनर तले किया जा रहा है। वरिष्ठ प्रचारक समरजीत इस एल्बम के पीआरओ हैं।

Related Articles

Back to top button