Celebrities News

पूरी हुई पारिवारिक कॉमेडी फिल्म “हे भगवान” की शूटिंग*

 

*पूरी हुई पारिवारिक कॉमेडी फिल्म “हे भगवान” की शूटिंग*

एवरीबॉडी प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही पारिवारिक कॉमेडी फिल्म “हे भगवान” की शूटिंग हाल ही में मुंबई के मढ़ आइलैंड स्थित निरलोन बंगलों में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई है। शूटिंग पूरी होने के बाद अब फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य शुरू किया जा रहा है। निर्माताओं के अनुसार फिल्म को बहुत जल्द सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने की तैयारी की जाएगी।
फिल्म में सुदेश बेरी, अनिल धवन, सोनिका गिल, शालिनी ठाकुर, क्षितिज पंवार, मीनाक्षी मणि, बंदना भभोरिया, अग्नि चौधरी, प्रमोद पकौड़ी, कुंदन कुमार, फाल्गुनी और शिव कुमार शर्मा जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जो हमेशा आपस में लड़ता-झगड़ता रहता है। एक दिन जब भगवान उनके सामने प्रकट होकर उनसे कोई एक इच्छा मांगने को कहते हैं, तो करोड़ों के हीरे-जवाहरात छोड़कर परिवार के लोग भगवान से अपने ही परिवार के सदस्यों को मांग लेते हैं और कहते हैं कि उनके असली हीरे तो यही हैं। इसी भावनात्मक और हास्यपूर्ण संदेश को फिल्म के माध्यम से बड़े परदे पर दिखाने का प्रयास किया गया है।
फिल्म के निर्देशक मनोज सिंह हैं, जबकि इसका निर्माण रवि खन्ना ने किया है। फिल्म की को-प्रोड्यूसर रश्मिता दास हैं और एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अख्तर खान हैं। फिल्म की कहानी और पटकथा तपन भट्ट ने लिखी है। इसके अलावा फिल्म के डीओपी धर्मेंद्र बिस्वास और एडिटर नितेश टांक हैं।
निर्माताओं का कहना है कि पारिवारिक मूल्यों और हास्य से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को एक अलग अनुभव देने का प्रयास करेगी। फिल्म के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी वरिष्ठ प्रचारक समरजीत निभा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button