‘मल्लयुद्ध’ शीघ्र रिलीज होगी

*’मल्लयुद्ध’ शीघ्र रिलीज होगी*
मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित गुरु कृपा स्टूडियो में भोजपुरी फिल्म “मल्लयुद्ध” का पोस्ट प्रोडक्शन कार्य संपादक विनोद चौरसिया की निगरानी में पूरा हो गया है। अब यह फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शन के लिए तैयार है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं: राजेश यादव शिवानी सिंह, दुर्गा, राधेश्याम वर्मा, राम सिंह, ममता मौर्या, माही, राज सिंह, अन्नू, जे. के. चौहान, बॉबी सिंह, सैफुद्दीन अंसारी, कमलेश और आइटम सॉन्ग गर्ल मुस्कान।
इस फिल्म का निर्माण तनुजा सिने प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माता राजेश यादव ने किया है। फिल्म के लेखक निर्देशक रामधीन चौधरी है। अभिनेता – निर्माता राजेश यादव ने बताया कि, यह पारिवारिक ड्रामा वाली फिल्म है। भोजपुरी सिनेमा को एक नया आयाम देने की कोशिश है। शीघ्र ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित करेंगे।
फिल्म में संगीत अनुज तिवारी और प्रीतेश पांडे ने दिया है। गीतकार मनोज मोहित, विश्वनाथ राजपुरी, ज़मीर आज़मी और दुर्गावती ए. तिवारी के लिखे गानों को अनुज तिवारी, शैलजा मिश्रा, समीक्षा शर्मा और प्रीतेश पांडे ने मधुर स्वर प्रदान किया है। डीओपी इमरान अंसारी हैं। एक्शन अजय कश्यप और डांस मास्टर संजय सुमन का है। इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता बिरजू पाल हैं। वरिष्ठ पीआरओ समरजीत फिल्म के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।