Recently Release

श्रावणी मेला के अवसर पर फिल्म ‘ बाबा वैद्यनाथ ही सहारा ‘ होगी रिलीज

श्रावणी मेला के अवसर पर फिल्म ‘ बाबा वैद्यनाथ ही सहारा ‘ होगी रिलीज

स्टोरी एंड एंटरटेनमेंट 45 की प्रस्तुति शॉर्ट फीचर फिल्म ‘ बाबा वैद्यनाथ ही सहारा ‘ श्रावणी मेला के अवसर पर रिलीज होने के लिए तैयार है। रिलीज के पूर्व एक विशेष प्रदर्शन देवघर झारखंड में होगा।
बता दें के इसके एक गीत की रिकॉर्डिंग मुंबई में की गई थी। महाकवि विद्यापति रचित गीत ‘ कखन हरब दुख मोर, हे भोलानाथ के गायक और संगीतकार हैं मनोज झा, रिकॉर्डिस्ट हैं । इसके इंस्ट्रुमेंटल वर्जन की रिकॉर्डिंग सीताराम सिंह की देखरेख में पटना
रिकॉर्डिंग स्टूडियो – पी जी सुपर साउंड, पटना में हुई थी।
कहते हैं कि बाबा वैद्यनाथ प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में चमत्कार करते हैं। इस फिल्म के नायक लक्ष्मण बाबा का अनन्य भक्त है। उसके जीवन में जब संकट का भूचाल आता है। तो उसके मन में सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बाबा पर जलार्पण कांवर लेकर करने जाता है। तभी मार्ग में एक घटना घटती है और उसका जीवन बदल जाता है। फिल्म की शूटिंग सुल्तानगंज, देवघर के बाबा मंदिर , चित्रावली, देवघर अंतरराज्यीय बस अड्डा, दुम्मा सीमा, कावंरिया पथ, मारवाड़ी कांवर संघ, पुरानी पाण्डेय दुकान, कुंडा आदि लोकेशनों पर हुई थी। ।
फिल्म में रौशन मिश्रा, रोशनी झा, डॉ प्रणय कुमार , क्षितिज प्रकाश, बबलू साह, अरुण कुमार दास, आव्या आनायरा, मार्कण्डेय जजवाडे, इंद्रजीत कुमार राउत(गुड्डा), प्रभा दुबे, संदीप मिश्रा,राकेश कुमार राय आदि ने भूमिका निभाई है। फिल्म के प्रोडक्शन मैनेजर बम शंकर दुबे, रूप सज्जा कलाकार इंद्रजीत राउत,( गुड्डा) , वस्त्र सज्जा रोशनी दुबे, कला निर्देशक मार्कण्डेय जजवाडे, छायांकन और संपादन तुषार घोष , पब्लिसिटी डिजाइन एवं संवाद लेखक उदयेश रवि, संगीत निर्देशक एवं गायक मनोज झा, कथा एवं निर्माण सच्चिदानंद मिश्र एवं पटकथा लेखन व निर्देशन शत्रुघ्न प्रसाद ने किया है।

Related Articles

Back to top button