Parties & Events

 

*भक्ति संगीत का एल्बम ‘शिव शम्भू कृपा कर तू’ शीघ्र होगा रिलीज*

देश की प्रमुख संगीत कंपनी T-Series द्वारा प्रस्तुत भक्ति एल्बम ‘‘शिव शम्भू कृपा कर तू” शीघ्र ही रिलीज़ होने जा रहा है। यह एल्बम भगवान शिव की महिमा और भक्ति भावना पर आधारित है, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक संदेश निहित है।

एल्बम में अपनी सुमधुर आवाज़ का जादू बिखेर रहे हैं गायक कमलेश चौधरी। वहीं, एल्बम के गीत और संगीत की रचना अखिलेश कुमार ने की है। उनके संगीत संयोजन और भावपूर्ण शब्द श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर करने का सामर्थ्य रखते हैं।

निर्माताओं के अनुसार यह एल्बम शिवभक्तों के लिए एक विशेष संगीतमय भेंट है, जो श्रोताओं को आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति का अनुभव कराएगा। एल्बम की रिलीज़ तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

 

Back to top button