Entertainment
तीसरे इंटरनेशनल मुम्बई कार्निवल और बॉलीवुड आइकोनिक स्टार अवार्ड शो 2026 का आयोजन मुम्बई में

तीसरे इंटरनेशनल मुम्बई कार्निवल और बॉलीवुड आइकोनिक स्टार अवार्ड शो 2026 का आयोजन मुम्बई में
मुम्बई, शो ऑर्गेनाइजर न्यूटन हजारीका ने तीसरे इंटरनेशनल मुम्बई कार्निवल म्युज़िक ऐंड डांस कंपटीशन फेस्टिवल और बॉलीवुड आइकोनिक स्टार अवार्ड शो 2026 का आयोजन मुम्बई में किया जो बहुत ही सफल रहा। यहां कई हस्तियां अतिथि के रूप में हाजिर हुईं जिन्हें सम्मान से नवाजा गया, जिनमे मशहूर ऐक्टर जुबेर के खान, निर्माता रत्नाकर कुमार (वर्ल्डवाईड रिकार्डस), सचिन यादव फिल्म डायरेक्टर, विष्णु शंकर, प्रार्थना चौधरी सिंगर, पर्णिका चंडोक, आस्था तिवारी का नाम उल्लेखनीय है।
आसाम और गोवाहटी से आए बच्चो ने यहां आसामी लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया.
मुम्बई कार्निवल के आयोजक न्यूटन हजारिका हैं जबकि मुम्बई में इसके आयोजन में बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरफराज डी. खान ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैनेजर डायरेक्टर चानीका देवी हैं
कोरियोग्राफर सरफराज डी. खान ने बताया कि आसाम में हजारों बच्चों में से कुछ बच्चे सेलेक्ट होकर मुम्बई आए जिन्होंने इस डांस प्रतियोगिता में भाग लिया। आसाम में टैलेंटेड कलाकार बहुत हैं मगर उन्हें सही प्लेटफार्म नहीं मिल पाता। मुम्बई कार्निवल उनके लिए एक लाजवाब माध्यम है। वे सब काफी तैयारियों के साथ आए और यहां सभी ने उनकी परफॉर्मेंस को पसन्द किया। यहां जो बेस्ट डांसर सेलेक्ट किया जाएगा उन्हें दुबई में होने वाले शो में परफॉर्मेंस का अवसर मिलेगा।
मुख्य अतिथि रत्नाकर कुमार ने कहा कि मैं बहुत बार आसाम गया हूं मुझे इस भाषा से लगाव है. आसाम भाषा मे भी मैं जल्द चैनल शुरू करूंगा. सभी कलाकारों को बधाईयाँ आप जितना अच्छा काम करेंगे इतना मुकाम मिलेगा. पहले कुछ करें आगे के रास्ते निकलेंगे. इस तरह के अच्छे प्लेटफार्म मिलने से मौका मिलता है. नए लोगों से नई चीजें सामने आती हैं. शो ऑर्गेनाइजर न्यूटन हजारीका को शुभकामनाएं. मेरी जरुरत जहां पड़ेगी मैं हाजिर रहूँगा.”
सभी अतिथियों को यहां स्टेज पर ट्राफी, सर्टिफिकेट और आसाम की विशेष शॉल देकर सम्मानित किया गया.
टीवी जगत के मशहूर कॉमेडियन सानंद वर्मा को अवॉर्ड भी दिया गया जिसे उनके मैनेजर ने स्वीकार किया. सभी अवार्डी ने शो ऑर्गेनाइजर न्यूटन हजारीका को बहुत बधाई दी और उनका आभार जताया कि उन्होंने इतना अच्छा प्रोग्राम किया. ऐक्टर जुबेर के खान ने भी पूरे कार्यक्रम का आनंद लिया. आसाम के बच्चों के साथ फोटो खिंचाई.
शो ऑर्गेनाइजर न्यूटन हजारीका ने इस अवसर पर सभी अतिथियों, टीचर्स, प्रतिभाओं, प्रतिभागियों उनके परिवार के लोगों और मीडिया का आभार व्यक्त किया.



