परिवर्तन फाउंडेशन ने 300 विद्यार्थियों को बांटी नोटबुकें, समाजसेवा के लिए कई हस्तियां सम्मानित

*परिवर्तन फाउंडेशन ने 300 विद्यार्थियों को बांटी नोटबुकें, समाजसेवा के लिए कई हस्तियां सम्मानित*
*_विधायक असलम शेख बोले— समाजहित में 15 वर्षों से सराहनीय कार्य कर रही है परिवर्तन फाउंडेशन_*
मुंबई। परिवर्तन फाउंडेशन द्वारा मलाड पश्चिम स्थित मालवणी टाउनशिप म्युनिसिपल स्कूल में शनिवार को विद्यार्थियों के लिए नोटबुक एवं पेन वितरण, आर्थिक सहायता तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक असलम शेख ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि परिवर्तन फाउंडेशन पिछले 15 वर्षों से समाजहित में समर्पित भाव से कार्य कर रही है। स्कूली बच्चों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने और जरूरतमंद विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग देने जैसी पहल अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने संस्था के संस्थापक राजकिशोर तिवारी एवं पूरी टीम को बधाई दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह ने की। दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना तथा विद्यालय के विद्यार्थियों के स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संस्था की गतिविधियों की जानकारी वैष्णवी पाटिल ने प्रस्तुत की।
इस अवसर पर मुंबई मित्र एवं वृत्त मित्र समूह के संपादक अभिजीत राणे, अभिनेता के.के. गोस्वामी, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, वरिष्ठ ग़ज़लकार अमर त्रिपाठी, पत्रकार विकास संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्र, टीवी पत्रकार अभिषेक पांडेय, अधिवक्ता इंद्रपाल सिंह, अधिवक्ता सिद्धार्थ साटम (मुंबई हाईकोर्ट), नगरसेविका कमर जहां सिद्दीकी, डॉ. नितिन पवार तथा डॉ. रवि पांडेय सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
समारोह में समाजसेवी डॉ. राधेश्याम तिवारी को ‘समाज रत्न’, अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि एवं पर्यावरण कार्यकर्ता डॉ. मुकेश गौतम को ‘सेवा रत्न’, दैनिक भास्कर के मुख्य उप संपादक पुष्पराज मिश्र को ‘पत्रकारिता रत्न’, शताब्दी अस्पताल, कांदिवली के डीन डॉ. अजय घनश्याम गुप्ता को ‘चिकित्सा रत्न’ तथा कराटे खिलाड़ी कनिष्क द्विवेदी को ‘खेल रत्न’ सम्मान से अलंकृत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कु. नंदिनी रामबरन मल्लाह, श्री गुप्ता, सहजप्रीत सिंह साहनी, अंकुश संतोष परियार, अमन अरविंद विश्वकर्मा, पीहू साहनी तथा ऋषिका यादव को परिवर्तन फाउंडेशन की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। वहीं विभिन्न विद्यालयों के 300 से अधिक विद्यार्थियों को पांच-पांच नोटबुकों का सेट एवं पेन वितरित किए गए, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
संस्था के संस्थापक राजकिशोर तिवारी, राष्ट्रीय सचिव राजेश सावंत, बीना तिवारी, जयशंकर तिवारी, वीना सिंह ठाकुर, रौनक तिवारी, रामकिशोर तिवारी, जी.एस. तिवारी एवं मुरारी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान श्रेष्ठ भारत के संपादक सुनील सिंह, अधिवक्ता पी.वी. साटम, वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र श्रीवास्तव, पत्रकार दिलीप द्विवेदी, भारतीय सद्विचार मंच के अध्यक्ष डॉ. शिव श्याम तिवारी, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुभाष कोलपटे, अभय मिश्र, अरविंद तिवारी, समीउल्लाह खान सहित अनेक सामाजिक, शैक्षणिक एवं मीडिया जगत की हस्तियों का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडेशन के मुख्य सलाहकार राजेश विक्रांत ने किया, जबकि आभार ज्ञापन जयशंकर तिवारी ने व्यक्त किया।



