World

यूट्यूब पर रिलीज हुआ भोजपुरी भक्ति गीत ‘हे भोले बाबा, मनवा के हमरा बनारस बना दs’*

*यूट्यूब पर रिलीज हुआ भोजपुरी भक्ति गीत ‘हे भोले बाबा, मनवा के हमरा बनारस बना दs’*

मुंबई। सावन के पावन अवसर पर भगवान शिव और काशी की आध्यात्मिक महिमा पर आधारित भोजपुरी भक्ति गीत ‘हे भोले बाबा, मनवा के हमरा बनारस बना दs’ 4 अगस्त को Bhojpuri IT Cell के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

गीत के रचनाकार मनोज भावुक ने बताया कि यह गीत केवल भक्ति-गीत नहीं, बल्कि बनारस के प्रति उनकी आस्था और जीवन-दृष्टि की संगीतमय अभिव्यक्ति है। गीत में काशी विश्वनाथ, मणिकर्णिका घाट तथा धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष जैसे आध्यात्मिक प्रतीकों के माध्यम से जीवन-दर्शन को सरल भोजपुरी में प्रस्तुत किया गया है।

गीत को सुरभि कश्यप और अर्जुन पांडेय ने स्वर दिए हैं, जबकि संगीत रजनीश मिश्रा का है। इसकी परिकल्पना आस्था द्विवेदी ने की है। निर्देशक सुमित तिवारी, छायाकार सुधांशु सिंह, वीडियो निर्माण वन शॉट फिल्म्स तथा निर्माता शैलेंद्र द्विवेदी हैं।

मनोज भावुक ने कहा कि आज भले ही गीतों की दुनिया में व्यूज़ की होड़ हो, लेकिन उनका उद्देश्य भोजपुरी में ऐसे गीत रचना है जो संस्कृति, आस्था और आत्मिक चेतना से जुड़े हों।

Back to top button