विनय झा के बेटे का विवाह सम्पन्न* *मुजफ्फरपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन

*विनय झा के बेटे का विवाह सम्पन्न*
*मुजफ्फरपुर में हुआ भव्य रिसेप्शन*
*विनय झा* (जवाहर पिक्चर पैलेस, मुजफ्फरपुर) के सुपुत्र *रविशंकर* का विवाह गत् दिनों सुश्री *सुप्रभा* के साथ धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। विवाहोपरान्त *”द जामुन ट्री”* रिसोर्ट (बीबीगंज हाइवे) में एक भव्य पार्टी का आयोजन किया गया। *विनय झा* के अग्रज *जवाहर झा* ने एक सुपर हिट भोजपुरी फिल्म का निर्माण किया था। सन् १९८५ में बनी उस फिल्म का शीर्षक था – *”गंगा की बेटी”* और नायिका *टीना घई* थी। साथी कलाकारों में *सुरेन्द्र पाल, जगदीप, रज़ा मुराद और सोनिया साहनी* के नाम उल्लेखनीय एक हैं।
पार्टी में मुजफ्फरपुर के पूर्व सांसद *अजय निषाद* भी पधारे और वर वधू को आशीर्वाद दिया। अन्य प्रमुख आगंतुकों के नाम हैं -कृष्ण कुमार सिंह, चंद्र मोहन, ललन कुमार झा, प्रभात कुमार झा, प्रभात कुमार सिंह, अंतेश सिंह, डॉ वाई एन गिरी, गुरुदेव नीरज, शिव नारायण झा, नित्यानंद त्रिवेदी, अरविंद कुमार झा, सुधांशु शेखर, सुधांशु झा,अमन झा, वीरेंद्र झा और अभिजीत।