फिल्म “कौन सही” की रिलीज टली, शीघ्र होगी नई रिलीज डेट की घोषणा
*फिल्म “कौन सही” की रिलीज टली, शीघ्र होगी नई रिलीज डेट की घोषणा*
हिन्दी फिल्म “कौन सही” की रिलीज़ फिलहाल टाल दी गई है। पहले यह फ़िल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब निर्माता जल्द ही इसकी नई रिलीज़ डेट की घोषणा करेंगे।
फ़िल्म का निर्माण विनायक फिल्म्स एंड टेलीविजन ने एएए स्टूडियोज के सहयोग से किया है। निर्माता डा. पवन तोड़ी हैं, जबकि निर्देशन की कमान मनोज सिंह ने संभाली है।
फ़िल्म की कहानी और संवाद अनुज कुमार ने लिखे हैं। सिनेमैटोग्राफी धर्मेंद्र बिस्वास द्वारा की गई है, जबकि एडिटिंग का काम नितीश टैंक ने संभाला है। संगीत दिग्गज संगीतकार दिलीप सेन ने दिया है। फ़िल्म में अमित सिंहराज सह-निर्माता के रूप में जुड़े हुए हैं।
फ़िल्म में कलाकारों की लंबी और दमदार टोली देखने को मिलेगी, जिसमें वर्षा उसगांवकर, विजय आईदासानी, अमित्रियान, राज प्रेमी, मदन कबीर और धर्मेंद्र गुप्ता शामिल हैं।
फ़िल्म की खास बात यह भी है कि निर्माता डा. पवन तोड़ी इसमें महात्मा गांधी की भूमिका निभाते नज़र आएंगे।
फ़िल्म के प्रचार-प्रसार की ज़िम्मेदारी अनुभवी पब्लिसिस्ट समरजीत संभाल रहे हैं। दमदार स्टारकास्ट और अनुभवी क्रिएटिव टीम के कारण “कौन सही” को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है, और अब सभी को इसकी नई रिलीज़ डेट का इंतज़ार



